(India)
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के 633 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। देश भर में लॉकडाउन लागू होने के बाद से किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। हालांकि जरूरी चीजों के लिए घर से बाहर पैदल निकलने की छूट है। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 600 पार कर गया। 16 दिन में 15 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल) तीन लोगों की जान गई। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। लखनऊ में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक 21 साल की महिला शामिल है जिसके पैरंट्स भी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा 33 साल की महिला और 39 साल के एक शख्स को पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से मध्यप्रदेश में पहली मौत हो गई है। उज्जैन की रहने वाली थी महिला । जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वही गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मुंबई और ठाणे में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। वहीं नोएडा से कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।