ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से पॉजिटिव, कोरोना से भारत में अब तक 21 मौतें
(India) देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से अभी तक 21 लोगों की मौत हुई है। देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद से किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। वही बड़ी खबर ब्रिटेन से आ रही है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बोरिस जॉनसन का जब टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उन्होंने खुद को सारी गतिविधियों से अलग कर आइसोलेट कर लिया।
दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। इससे पहले गुरुवार को प्रिंस चार्ल्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बोरिस ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को इस महामारी से देश में 21वीं मौत हुई। तुमकुर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक में यह तीसरी मौत है। यहां 11 और 26 मार्च को कोरोना से मौत हुई थी। गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 संक्रमितों की जान गई थी। इनमें से दो सिर्फ राजस्थान के भीलवाड़ा में थीं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने कहा- वेंटिलेटर की कमी दूर करने के लिए 10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया है। साथ ही सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।