पीएम मोदी की अपील पर कोरोना से निपटने के लिए अक्षय कुमार ने दिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़
(India) देश में कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है। सरकार ने तमाम कोशिशों के बाउजूद भी देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन को लागू कराने में पूरी ताकत लगा रही हैं। पीएम मोदी ने लोगों को घर रहने की अपील की है। इसी बीच सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड बनाया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इसमें दान देने की अपील है। मोदी ने ट्वीट में दान करने का तरीका बताते हुए लिखा- यह फंड कोरोना जैसी कई विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा। मोदी की अपील के करीब 20 मिनट के अंदर अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दान दिए। मोदी ने बताया कि कोविड-19 के जंग में हर कोई योगदान देना चाहता है। उनकी इस भावना का सम्मान करते हुए पीएम-केयर फंड बनाया गया है। इसमें छोटी दान राशि भी स्वीकार की जाएगी। इससे आपदा से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ेगी और विपरीत परिस्थितियों में लोगों तक ज्यादा पहुंच होगी। इसलिए स्वस्थ भारत और पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करें।
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 20 लोगों की मौत हुई है। आज लॉकडाउन का चौथा दिन है। लॉकडाउन के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि ये लड़ाई हम सबकी है, आप सब सहयोग करें । मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों के लिए AIIMS में विशेष केंद्र बनाया गया है ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।