वही आज कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात करेंगे। वह मन की बात में कोविद19 पर चर्चा करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को किया जाता है। इस ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम पर सबकी नजरें हैं। ऐसा इसलिए कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए इस महामारी के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन और किसानों को हो रही समस्याओं के निराकरण को लेकर बात कर सकते हैंं। ऑल इंडिया रेडियो पर पीएम के इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को दिन में 11 बजे से किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।