लॉक डाउन को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढाने का प्लान नहीं, वहीं इंदौर में 3 दिनों तक देश का सबसे सख्त लॉकडाउन
(India) कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। करीब सात लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि तीस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी यह वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सराकर ने अगामी 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन कर दिया है। लेकिन, इसी बीच लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार का कहना है कि 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का प्लान नहीं है। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने कहा कि जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है उसे देखकर मैं हैरान हूं। जगह-जगह चर्चाएं हो रही है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। कैबिनेट सेक्रेटरी के इस ऐलान से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। क्योंकि, इन दिनों लॉकडाउन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी।

वहीँ मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण में हो रही लगातार वृद्धि के बाद सरकार ने तीन दिन का पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों तक इंदौरवासियों को हर हाल में अपने घर के अंदर ही रहना होगा। यहां तक की दूध, सब्जी और किराना जैसा आवश्यक सामग्रियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंदौर में संक्रमितों की संख्या अब 24 हो चुकी है। हालांकि, केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर लगातार इस पर लगाम कसने की कोशिशों में जुटी हैं। मगर हर प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। एकाएक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडराने लगा है। शायद, यही वजह है कि आज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले इंदौर में देश का सबसे सख्त लॉकडाउन रहेगा। वह इसलिए, क्योंकि अगले दिन यहां दूध-सब्जी समेत कोई भी जरूरी सामान नहीं मिलेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।