कोरोना से देश में अब तक 36 मौतें,  महाराष्ट्र में आज दो मरीजों ने तोड़ा दम
(India) देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 36 मौतें हुई हैं। सोमवार को संक्रमण से मौतों के 5 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में पुणे में 52 वर्षीय व्यक्ति और मुंबई में 80 साल के बुजुर्ग की जान गई। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात के भावनगर में 45 वर्षीय महिला की जान गई। उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई। यहां अब तक 6 लोगों मौत इस वायरस से हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 4 जानें गई हैं। इनमें दो इंदौर और दो उज्जैन के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। वह हाल ही में चेन्नई से इलाज करवाकर लौटी थी। राज्य में कोरोना से यह दूसरी मौत है।
वहीं कोरोना वायरस के बढ़े केस तो सीएम योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास। हर गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार दोपहर तक जनपद में पीड़ितों की संख्या 37 पहुंच गई। वहीं इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों संग बैठक करने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशसान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। वहीं इसके बाद जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने चीफ सेक्रेट्री आरके तिवारी को चिट्ठी लिखकर 3 महीने की छुट्टी की मांग की है। जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी.एन सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव को जमकर फटकार लगाई। प्राप्त सूचना के अनुसार सीएम योगी ने फटकार लगाते हुए कहा कि दो महीने से आप लोग क्या कर रहे थे। जनपद का माहौल आप लोगों ने ही खराब किया है। आप एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। दो महीने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया गया था, बावजूद इसके सही तैयारी नहीं की गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।