ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ा कोरोना का असर, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में आएगी मंदी
(India) वित्त वर्ष 2020 के आखिरी दिन शेयर बाजार में बड़ी रौनक देखने को मिली है। इसका कारण है बाजार के दिग्गज शेयरों ने बड़ी हुंकार भरी और बाजार में दमखम पूरे दिन बनाए रखा। इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स को करीब 1400 अंकों की बढ़त के साथ भी लेकर गए। वहीं निफ्टी 50 8600 अंकों के पार भी गया। आज रिलायंस के शेेेयरों में करीब 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं इंफोसिस और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार कर किया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो शेयर बाजार को जितने बॉटम में जाना था वो अब चला गया है। इस स्तर के बाद भारतीय शेयर बाजार में बढ़त ही देखने को मिलेगी।
वही संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इससे विकासशील देशों को ज्यादा मुश्किलें होंगी। हालांकि, यूएन ने कहा है कि इससे भारत और चीन पर पर असर न पड़ने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो तिहाई आबादी विकासशील देशों में रहती है। इन देशों को कोरोनावायरस के संकट की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनके लिए 187.50 लाख करोड़ रुपए के रेस्क्यू पैकेज की जरूरत है।संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भारत और चीन को बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से लाखों करोड़ डॉलर की ग्लोबल इनकम का नुकसान हो चुका है। आने वाले दिनों में दुनिया बड़ी मंदी की ओर भी बढ़ चुकी है। इस रिपोर्ट में भारत और चीन को थोड़ी राहत मिली है। यूएन क कहना है कि भारत और चीन को छोड़ दिया जाए तो दुनिया के बाकी देशों के लिए काफी मुश्किल समय आने वाला है। वैसे इस रिपोर्ट में इस बात की वजह नहीं बताई गई है कि दुनिया के मंदी में जाने के बाद भी भारत और चीन किस तरह से कैसे बचे रह सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।