कोरोना से देश में 29 राज्यों में 1 हजार 657 मामले,  मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 272 मरीज बढ़े
(India) देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1400 के पार पहुंच चुका है, जबकि मृतकों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। देश में लॉकडाउन का आज 8वां दिन है। वही देश में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 272 मरीज बढ़े है। यह आंकड़ा यह दर्शाता है की लॉक डाउन के बाद भी लोग क्रोरोना को हलके में ले रहे है। और इसी वजह से देश में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 1 हजार 657 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए हैं। 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। दिल्ली के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 320 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1 हजार 397 हो गए हैं। इनमें से 1 हजार 238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है। वही कोरोना से बचने के लिए सरकार की ओर से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चेताया जा रहा है। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी में सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 101 है, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली निजामुद्दीन अपडेट :
निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग कोरोनावायरस का केंद्र बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां से बुधवार सुबह तक सभी 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। यहां से निकले लोगों की तलाश में 20 से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है। इनमें से कई लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मरकज से गए 120 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 77 अकेले तमिलनाडु में हैं। 9 मरीज अंडमान-निकोबार, 4 आंध्र प्रदेश और दिल्ली में अभी तक 24 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, तेलंगाना में 6 मरीज मिले थे।आशंका जताई जा रही है कि ये मामले और बढ़ सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।