(India)
स्पेन, इटली और चाइना में कोरोना वायरस के तीसरे चरण से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वही भारत अभी कोरोना के दूसरे चरण में है। भारतीय सरकार ने देश को कोरोना से बचाने के लिए तमाम इंतजाम के बाद भी देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी जारी है। लगभग 2000 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि इस वायरस से 66 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री की साइट पर यह आंकड़ा 41 ही बताया गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि पद्मश्री निर्मल सिंह की वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है। वेबसाइट वल्डोमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल 1998 मामले सामने आए हैे। इस वेबसाइट के मुताबिक कोरोना से 58 लोगों की मौत हुई है। 148 लोगों को इलाज के अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जबकि 1,792 केस एक्टिव पाए गए हैं। गुरुवार को चार लोगों की मौत हो चुकी है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। इनकी उम्र 62 साल थी। यह जानकारी पंजाब आपदा प्रबंधन कोविड-19 के विशेष प्रमुख सचिव बीएस सिद्धू ने दी। सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी।
उधर, राजस्थान के अलवर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी तरह, गुजरात के वडोदरा में 52 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी। वह 19 मार्च को श्रीलंका से भारत लौटा था। एक अन्य मामला हरियाणा के अम्बाला से आया है। यहां 67 साल के बुजुर्ग ने आज सुबह चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आखिरी सांस ली। वे भी पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। इस तरह देश में संक्रमण से अब तक 66 लोगों की जान जा चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।