वही दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले लोगों ने दिक्कतें बढ़ाई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 मामले सामने आए हैं। एक गलती की वजह से संक्रमण बढ़ गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें फेल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्यों से कहा है कि डॉक्टरों और नर्सों पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटें। मंत्रालय ने आरोग्य ऐप जारी किया है और लोगों के अपील की है कि इसके जरिए संदिग्धों की पहचान करें। उधर, केंद्र ने तब्लीगी जमात के 960 विदेशी सदस्यों को ब्लैक लिस्ट कर उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं। इनमें 379 इंडोनेशियाई, 110 बांग्लादेशी, 9 ब्रिटिश, 4 अमेरिकी, 6 चीनी और 3 फ्रेंच नागरिक हैं। इस बीच, उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया है कि ड्यूटी कर रही पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।