(India)
तबलीगी जमात के लोगों में हुई कोरोनाा वायरस की पुष्टि ने सबकी नींदें उड़ाकर रखी हैं। देश में उनके जरिए कोरोना न फैले इसके लिए जमातियों को अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है, लेकिन उनका उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र और उत्तराखंड से तबलीगी जमात के लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के पुणे से तबलीगी जमात के 10 लोगों के फरार हो गए। जबकि उत्तराखंड के काशीपुर क्वारंटीन सेंटर से भी दो जमाती खिड़की तोड़कर भाग निकले। पुलिस जमातियों की तलाश में जुटी हुई है और नाकाबंदी कर रही है। गौरतलब है कि पुणे से फरार हुए तबलीगी जमात के 10 लोग 23 फरवरी को दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद वे 6 मार्च तक पुणे में ही रहे। इसके बाद वे शिरूर चले गए और वहां की एक मस्जिद में रह रहने लगे। हालांकि दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया। उनके हाथों पर पहचान के लिए मोहर भी लगाई गई थी, लेकिन ये लोग वहां से भाग निकले हैं। पुणे पुलिस और जिला प्रशासन फरार जमातियों को पकड़ने के लिए उनके मोबाइल नंबर से ट्रेस कर रही है। हालांकि इस मामले में पुणे के विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर का कहना है कि ये दस लोग तबलीगी जमात से हैं, लेकिन इनका निजामुद्दीन मामले से कोई संबंध नहीं है।
देश में कोरोनावायरस की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 36 के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह 60 साल की महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक में 75 साल के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वह बागलकोट का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह मौत की जानकारी दी। पीड़ित कारोबारी था और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। उसके पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे परिवार की स्क्रीनिंग की गई, लेकिन सभी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। इस मौत के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा चार हो गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।