(India)
तबलीगी जमात के हजारों लोगों देशभर के कोने-कोने में जा चुके हैं और कोरोना के फैलने की संभावना काफी बढ़ गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि हजारों लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि 17 राज्यों में तबलीगी जमात से संबंधित लोगों में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। कुल मामले में 30 प्रतिशत एक जगह से संबंधित हैं। इसके साथ ही तबलीगी जमात से जुड़े 22 हजार लोगों को विभिन्न राज्यों में क्वारेंटीन किया गया है। देश में अब तक कोरोनावायरस के 2902 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 30% तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से फैले हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 601 मामले बढ़े और 12 मरीजों की मौत हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम को दी गई। मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा संक्रमण युवाओं में देखा गया है। अब तक मिले संक्रमितों में 42% की उम्र 21 से 40 साल है, जबकि 33% मरीज 41 से 60 उम्र के बीच हैं। 60 साल से ऊपर के 17% मरीज हैं। 0 से 20 साल के बीच सिर्फ 9% मामले देखे गए हैं।
अग्रवाल ने बताया कि कुछ जिलों में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें कम के लिए विस्तृत प्लान बनाया जा रहा है। संक्रमण से जुड़े तकनीकी जानकारी के लिए 30 से ज्यादा मॉड्यूल बनाया गया है। इसे मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी राज्यों के डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को इसके जरिए ट्रेनिंग दी गई। आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि अब सरकार का फोकस है टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर। एक सप्ताह में 70 हजार टेस्टिंग करने की क्षमता अब हमारे पास है। हम लोग धीरे-धीरे टेस्टिंग की क्षमता बढ़ा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।