वही स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 30 फीसदी मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर में 17 राज्यों में 1023 कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीज तबलीगी जमात से संबंध रखते हैं। दूसरी तरफ देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2700 के पार पहुंच चुकी है। वहीं अब तक कोरोना वायरस के कारण देश में 77 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दूसरी तरफ इस बात की आशंका जाहिर की जाने लगी है कि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का दौर शुरू हो गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नया टेस्टिंग प्रोटोकॉल जारी किया है। सभी से उसी के अनुरूप काम करने को कहा है । बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मार्च में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। उस कार्यक्रम में शामिल हुए कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से सरकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को खोजकर स्कैन करने में लगी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।