मुंबई के निजी अस्पताल में 3 डॉक्टर, 26 नर्स कोरोना पॉजिटिव, पूरे हॉस्पिटल को किया गया सील
(India) देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है।कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3600 से ज्यादा लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। राज्य में 609 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 45 लोगों की मौत हो चुकी है। आलम ये है कि आंकड़ा लगातार बढ़त जा रहा है। वहीं, मुंबई स्थित एक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और नर्सों कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है और पूरे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नर्स और तीन डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर के बाद BMC ने पूरे हॉस्पिटल को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब यहां महत्वूपर्ण टीमों के अलावा कोई भी नहीं जा सकेगा। एक अधिकारी का कहना है कि जब तक यहां के लोगों के टेस्ट दो बार निगेटिव नहीं आ जाते तब तक न तो कोई अंदर जा सकता है और न ही हॉस्पिटल से कोई बाहर आ सकता है। 27 मार्च को वॉकहार्ट अस्पताल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग भर्ती हुआ था। उनकी एंजियोप्लास्टी होनी था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके संपर्क में आने वाला स्टाफ भी पॉजिटिव मिला। हाल में ही वॉकहार्ट में काम कर रहे धारावी में रहने वाले एक सर्जन में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल के सभी स्टाफ का चैकअप किया गया और 26 नर्स और 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले।

कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्‌टी
वही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोनावायरस को मात दे दी है। वे देश की पहली सेलिब्रिटी थीं, जिनमें कोरोना का संक्रमण पाया गया था। 20 मार्च को उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया था। तब से पांच बार उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन अभी 14 दिन उन्हें घर में क्वारैंटाइन रहना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।