वही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर जवाब दिया गया है। MEA ने कहा है कि हम पर निर्भर पड़ोसी देशों को हम दवाई जरूर देंगे, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता अपने देश के लोगों को दवाई देना है। पर्याप्त स्टॉक होने पर ही दवाईयों के निर्यात को मंजूरी दे जाएगी।
व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैंने अभी मोदी के फैसले के बारे में नहीं सुना। मैं जानता हूं कि उन्होंने दूसरे देशों में दवा के निर्यात को रोक रखा है। मेरी हाल ही में उनसे अच्छी बात हुई थी। भारत के अमेरिका के साथ रिश्ते काफी बेहतर हैं। अब यह देखना होगा कि वे हमें दवा भेजने की अनुमति देते हैं या नहीं।’’ ट्रम्प से बातचीत के बाद मोदी ने कहा था कि अमेरिका के दवा भेजने के ऑर्डर पर विचार करेंगे। ट्रम्प के मुताबिक, भारत के दवा भेजने के फैसले का हम स्वागत करते। मुझे आश्चर्य नहीं होगा, अगर वे हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भेजने को मंजूरी ही न दें। भारत और अमेरिका के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध हैं। इस स्थिति से इन पर प्रभाव पड़ सकता है।
बोरिस जॉनसन ICU में, डोमिनिक राब PM की रेस में सबसे आगे-
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को कोरोना से पीडि़त होने के बाद सोमवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया। बोरिस की बिगड़ती हालत देखने के बाद वहां नए पीएम की तलाश भी शुरू हो गई है। फिलहाल वहां पीएम पद की रेस में ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि राब अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।