लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगी है। अर्थव्यवस्था सुधारी जा सकती है, लेकिन लोग मरेंगे तो उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसका फैसला परिस्थियों के आधार पर होगा। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी लॉकडाउन को बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में कर्फ्यू भी लागू किया है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने जाने की अपील प्रधानमंत्री से की है। उनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी सोमवार को कहा था कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगा, यह कह पाना अभी असंभव है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सामने रखे तथ्य
4421 मरीज अब तक देशभर में कोरोना से संक्रमित
354 कोरोना के नए मरीज पिछले 24 घंटे में आए सामने
117 लोग कोरोना के चलते गंवा चुके अपनी जान
326 लोग अब तक अस्पताल से हो चुके डिस्चार्ज
2500 डिब्बो में बनाए गए 40 हजार आइसोलेशन बेड
अग्रवाल के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। वे प्रतिदिन 375 अलगाव बेड तैयार कर रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।