हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर से आंशिक प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ट्रंप ने ट्वीट कर दिया भारत को धन्यवाद
(India) अमेरिका में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कोरोना के इलाज में कारगर मानी जाने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर से आंशिक प्रतिबंध हटाए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। ट्रम्प ने कहा कि वे इसे कभी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने कहा कि आपके मजबूत नेतृत्व से न सिर्फ भारत को, बल्कि इस चुनौती से लड़ रही मानवता को मदद मिलेगी। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धन्यवाद पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है- मैं राष्ट्रपति से सहमत हूं। ऐसे समय में दोस्त और पास आते हैं। भारत-अमरीका के रिश्ते मजबूती के दौर में हैं। हम मिलकर जीत हासिल करेंगे।

कोरानावारस संक्रमण के आज 34 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से उत्तरप्रदेश के आगरा में 19, झारखंड में 9, पंजाब में 8 और मध्यप्रदेश में 5 और छत्तीसगढ़ में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में अब इस बीमारी के कुल 5 हजार 956 मरीज हो गए हैं। सबसे ज्यादा 117 नए मामले महाराष्ट्र में और इसके बाद 96 दिल्ली में आए हैं। उधर, बुधवार को सबसे ज्यादा 95 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले ही 75 मरीज ठीक हुए थे। एक दिन में संक्रमण के मामलों में भी 8 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 565 रहा। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 472 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है।

छोटे कारोबारियों को 75 हजार करोड़ मिल सकता है राहत पैकेज-
छोटे और मध्यम उद्योग को दोबारा से खड़ा करने के लिए सरकार 50000 करोड़ रुपए से लेकर 75 हजार करोड़ रुपए तक के राहत पैकेज पर काम कर रही है। जानकारी के अनुसार यह मदद कोरोना वायरस राहत पैकेज का ही हिस्सा होगा। सरकार के अधिकारियों की माने तो इस राहत पैकेज को अंतिम रूप दिया जाता है। जानकारी के अनुसार इस रुपए को ईंधन पर लगाए जाने वाले सेस और बजटीस समर्थन से लिया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।