लॉकडाउन ( Lockdown) लागू होने के एक पखवाड़े के अंदर ही बाजार पर उसका असर दिखाई देने लगा है। खाद्य पदार्थों के उत्पादान और श्रमिकों की कमी के कारण रिटेल और किराना स्टोरों में इंस्टैंट नूडल्स, बिस्कुट और स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थों की भारी कमी दिखाई देने लगी है। यह कमी कोविद-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण कारखानों और फैक्ट्रियों में उत्पादन न के बराबर होने और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा न होने की वजह से हुई है। जबकि इन वस्तुओं की मांग में भारी उछाल आया है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे दालों के उत्पादक राज्यों में 75 फीसदी मिलों में दाल की कमी अभी से शुरू हो गया है। यह कमी लॉकडाउन की वजह से उत्पादन के परिवहन के लिए साधन नहीं है।
धारावी में 5 नए मामलों में 2 कोरोना संक्रमित जमाती, मरकज से लौटे थे-
मुंबई के धरावी में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 जमाती हैं। यह जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे हैं। ये राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्वारंटाइन में थे। अब इन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
दिल्ली में 'गुड फाइडे' पर बंद सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च-
'गुड फ्राइडे' के दिन दिल्ली स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च आज बंद है। कोरोना लॉकडाउन के चलते किसी भी धर्म स्थल में एकत्र होने की मनाही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।