चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में तबाही मचा रहा है। भारत में पिछले कुछ दिनों के भीतर ही कोरोना वायरस के केसों में तेजी देखने को मिली है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों में मन में बार-बार यह सवाल उठ रहा है कि क्या हम कोविड़-19 की तीसरी स्टेज में पहुंच गए हैं? लेकिन इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (world health organization) ने साफ कर दिया है कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन (community transmissions) का कोई खतरा नहीं है।
WHO की ओर से यह बयान उस बयान की सफाई के रूप में दिया गया है, जिसमें भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बताया गया था। लेकिन WHO ने अब स्पष्ट कर दिया है कि भारत में ऐसा कोई खतरा नहीं है, लेकिन क्लस्टर ऑफ केस जरूर बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सफाई देते हुए कहा कि भारत के कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामले जरूर बढ़ें हैं, जिनकों कस्टर ऑफ केस कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पिछली रिपोर्ट में गलती से भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बताया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आपको बता दें कि WHO की रिपोर्ट आने के बाद भारत की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।