प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ तीसरी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसमें लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले वे 20 मार्च और 2 अप्रैल को भी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुके हैं। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। अभी तक 9 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से कर चुके हैं। माना जा रहा है कि देशभर में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। मंगलवार यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर चौथी बार देश को संबोधित कर सकते हैं। मोदी ने 24 मार्च को अपने दूसरे संबोधन में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था।
सर्वदलीय बैठक में पीएम ने दिए थे लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर चुके हैं। वहीं बुधवार को पीएम ने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी मीटिंग की थी। इस मीटिंग में पीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए थे। इसी मीटिंग में पीएम ने कहा था कि वो 11 अप्रैल को एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, जिसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था केंद्र सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक जीवन की सुरक्षा है। लॉकडाउन के विस्तार के मुद्दे पर उन्होंने कई जिलों के जिलाधिकारियों से बात की है और सभी ने एकमत होकर लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।