(India)
देशभर में कोरोवायरस के बढ़ते संकट के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिन के लिए लगाए लॉकडाउन की अवधि दो हफ्तों के लिए बढ़ने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट तो यही इशारा कर रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार लॉकडाउन अवधि बढ़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पीएम मोदी ने आज सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस बातचीत में सभी राज्यों और पीएम मोदी के बीच लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर समहमित बनी। पीएम मोदी ने भी कहा 'जान है तो जहान है'। सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रही है। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब चार घंटे चली बैठक के बाद इसके संकेत मिले। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा की थी। हम इस फैसले में उनके साथ हैं।’’ हालांकि, लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कब होगी, यह अभी साफ नहीं है।
मीटिंग के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने देश में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का जिक्र किया। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन अभी बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "आज भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने पहले लॉकडाउन कर दिया। अगर इसे अभी रोका गया तो सारी कोशिश बेकार जाएगी। हमें स्थिति मजबूत करने के लिए इसे (लॉकडाउन) बढ़ाना जरूरी है। केजरीवाल ने पीएम मोदी को दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ने पर धन्यवाद भी दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।