कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 'देश में नहीं लगता लॉकडाउन, तो 8.2 लाख लोग होते कोरोना संक्रमित'
(India) पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पास पहुंच गया है, जबकि अब तक 295 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कोरोना को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि दो हफ्ते के लिए और लॉकडाउन बढ़ सकता है। इसी बीच कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा खुलासा किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अगर देशव्यापी लॉकडाउन और कंटेनमेंट नहीं किया गया होता , तो कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में 41 फीसदी का इजाफा होता और 15 अप्रैल तक 8 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए होते। उन्होने कहा कि अगर सिर्फ कंटेनमेंट किया गया होता, तो 15 अप्रैल तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक लाख 20 हजार तक पहुंच जाती। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 40 लोगों की मौत हुई, जबकि 1035 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 294 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 643 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन नहीं किया होता, तो अब तक हालात बेहद खराब हो गए होते। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में कोरोना के 45% मरीज केवल 10 शहरों में हैं। संक्रमितों में मुंबई टॉप पर हैं। अब तक हुई मौतों में 65% मृतक इन्हीं 10 शहरों के थे।

मुंबई में 1218, साउथ दिल्ली में 701,जयपुर में 281,पुणे में 258, इंदौर में 235, अहमदाबाद में 228, चेन्नई (तमिलनाडु) में 201, कासरगोड (केरल) में 164, ठाणे (महाराष्ट्र) में 149, भोपाल (मध्य प्रदेश) में 116 संक्रमित लोगो की संख्या है।

जम्मू-कश्मीर में स्क्रीनिंग करने गई टीम को परिवार ने बनाया बंधक, पुलिस पार्टी पर पथराव
जम्मू-कश्मीर में मेडिकल टीम जब एक शख्स को स्क्रीनिंग के लिए लेजाने लगी, तो उसके परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया। साथ ही टीम को घर में बंधक बना लिया। रेस्कयु के लिए गई पुलिस पार्टी पर भी लोगों ने पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। मेडिकल टीम को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया। बंधक बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।