स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-  'रोजाना 15 हजार से अधिक लोगों के किए जा रहे हैं कोरोना टेस्ट'
(India) स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रविवार को कहा कि अगर कहीं लॉकडाउन नहीं भी बढ़ाया जाएगा, तो भी वहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रयासरत है। देश में अभी तक कोरोना के 80% मामले ऐसे हैं, जिनमें लक्षण बेहद सामान्य हैं। केवल 20% केस ही गंभीर लक्षण वाले हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोविड मरीजों का तीन चरणों में इनका इलाज किया जा रहा है। पहले चरण में संदिग्ध मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाता है। पॉजिटिव केस आने पर उन्हें कोविड हेल्थ केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाता है। यहां भी आईसीयू की सुविधा होती है। लव अग्रवाल ने कहा कि इसमें अगर कोई गंभीर मरीज होता है तो उन्हें डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। ऐसे मरीजों की संख्या 15% ही होती है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 918 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं और 31 की मौत हुई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8447 हो गई है।

पटियाला में निहंगों का पुलिस पर हमला, दरोगा की कलाई काटी, कई घायल, गुरुद्वारा में छिपे
कोरोनावायरस का प्रकोप रोकने के लिए पंजाब में कर्फ्यू लागू है। पुलिस इसका सख्ती से पालन करा रही है। पटियाला सनौर रोड पर सब्जी मंडी है। रविवार सुबह मंडी में जा रहे कार सवार निहंग सिंहों को पुलिस ने रोका। कर्फ्यू पास मांगा। इसी बात पर निहंगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। कई पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो निहंग कार लेकर भाग गए। पुलिस की बेरीकेडिंग तोड़ दी। निहंग एक गुरुद्वारा में छिप गए। पुलिस ने गुरुद्वारा की घेराबंदी कर ली है। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी तनाव बना हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।