कोरोना को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, इसके बावजूद आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में सरकार दोबारा से लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, केन्द्र सरकार देश में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा सकती है। लेकिन, सवाल यह है कि लॉकडाउन बढ़ाने से कोरोना संक्रमितों और मरने वालों पर ब्रेक लग सकेगा? दरअसल, मोदी सरकार ने कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए 24 मार्च से देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। सरकार का मकसद था कि इन 21 दिनों में कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है। खासकर, निजामुद्दीन मरकज केस के कारण कोरोना की रफ्तार और तेज हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा दोगुनी रफ्तार से बढ़ा, वहीं मरने वालों की संख्या में भी काफी तेजी है। खासकर, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। यहां लॉकडाउन के बावजूद यह खतरनाक वायरस रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।