Coronavirus को रोकने के लिए Lockdown 2.0 की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगामी तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत ने काफी हद तक कोरोना वायरस को रोक लिया है, लेकिन अब भी काफी सावधानी की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि 20 अप्रैल से सशर्त लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर एक भी नया केस आया तो छूट वापस ले लिया जाएगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने और हर राज्य को और बारीकी से परखा जाएगा। एक हफ्ते तक और सख्ती होगी। वहां लॉकडाउन का कितना पालन किया गया है और उस इलाके ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, उसका मूल्याकंन किया जाएगा। जो क्षेत्र अपने यहां हॉटस्पॉट नहीं बढ़ने देंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति और छूट दी जा सकती है। लिहाजा, इसे लेकर बुधवार को एक गाइडलाइंस जारी की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।