Coronavirus Update : कोरोना वायरस से आज 10 लोगों की जान गई, देश में अब तक 438 मौतें
(India) स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, देश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया है कि कोराना संक्रमित मरीजों के उपचार के बाद स्वस्थ होने की दर 12.02 प्रतिशत है। देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 438 हो गई। महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 191 हो गई है। उधर, गुजरात में संक्रमण से तीन मरीज की जान गई।
कई लोगों का अनुमान है कि तेज गर्मी पड़ने पर कोरोनोवायरस का असर खत्म हो जाएगा। सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मीडिया ने यह सवाल किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा कि कोरोना पर गर्मी का असर पड़ेगा। सभी को ऐसा लगता है कि ड्रॉपलेट गर्मी के कारण सूख जाएंगे और संक्रमण कम होगा। अगर ऐसा होगा तो यह दिखेगा, ऐसा होगा तो हम बताएंगे।
कोरोना पर डेली ब्रीफिंग के दौरान आज भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के प्रतिनिधि ने एंटी-बॉडी और कोरोना वायरस के अटैक के बारे में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब भी कोई वायरस किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो शरीर उससे लड़ने के लिए एंटी-बॉडी तैयार करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आपका शरीर एंटी-बॉडी तैयार कर भी ले तो इसका मतलब यह नहीं है कि आगे जाकर फिर कभी कोरोना का अटैक हुआ तो वह एंटी-बॉडी उसे परास्त कर ही देगी।

लॉकडाउन में पीड़ितों की आसान राह बनाती सीएम हेल्पलाइन
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पीड़ितों की मुश्किल राह को असान बना रही है। यह हेल्पलाइन सिर्फ जरूरतमंदों की मदद ही नहीं कर रहा है, बल्कि संदिग्धों की पहचान, उनकी काउंसिलिंग और चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया करा रहा है।दरअसल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऐसी शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से कोविड डैशबोर्ड बनाया गया है। इस पर सिर्फ लॉकडाउन से होने वाली समस्याओं को ही सुना जा रहा है। इससे अब तक 10,3870 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है।मुख्यमंत्री कर्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छह मार्च के बाद विदेश से आने वालों पर भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए नजर रखी जा रही है। ऐसे 5 हजार से अधिक लोगों को उनके मोबाइल पर एसएमसस के जरिए एक वेब लिंक भेजा गया। उनसे कहा गया कि वह संबंधित वेब लिंक पर क्लिक कर मोबाइल एप इंस्टाल कर उस पर अपना विवरण दर्ज करें। इसके अलावा 28 दिनों तक हर रोज अपने स्वास्थ्य का ब्यौरा उस पर भेजें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।