आरबीआई गवर्नर नए पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही गवर्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना से लड़ने के नए उपायों ऐलान हो सकता है। इकोनॉमी को बूस्ट देने के दूसरे राहत पैकेज से पहले आरबीआई गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। माना जा रहा है कि इकोनॉमी के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं जिसमें लिक्विडिटी से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
इससे पहले भी लॉक डाउन के चलते आरबीआई के गवर्नर ने कोरोनावायरस संकट के बीच 27 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेपो रेट में 0.75% की कटौती का ऐलान किया था। साथ ही यह भी कहा कि टर्म लोन की ईएमआई चुकाने में 3 महीने की छूट मिलेगी। कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) 1% घटाकर 3% किया गया था। आरबीआई के इन कदमों से सिस्टम में 3.74 लाख करोड़ रुपए की नकदी बढ़ाने में मदद मिलने का अनुमान है।
अब तक 13 हजार 521 मामले: महाराष्ट्र में तीन हजार 202 केस; दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी एक हजार से ज्यादा मरीज
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार 521 हो गई है। महाराष्ट्र में 3 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वहीं, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। गुरुवार को 1 हजार 81 नए मामले सामने आए। इनमें महाराष्ट्र में 286, राजस्थान में 55, उत्तरप्रदेश में 70, गुजरात में 163, और बिहार में 8 नए मरीज मिले हैं। इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में रिकॉर्ड 256 नए मरीज मिले हैं। ये देश के किसी भी शहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। एमपी के 65% मरीज इंदौर में ही हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 13 हजार 387 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11 हजार 201 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 748 ठीक हो चुके हैं। अब तक 437 मौतें हुई हैं।
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।