नौसेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'मुंबई में नौसेना परिसर में 21 नेवी पर्सनल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंग्रे के 20 नाविक शामिल हैं।' ये सभी नौसैनिक आईएनएस-आंग्रे की आवासीय सुविधाओं में रह रहे थे। यह शिप वेस्टर्न नेवल कमांड के नेवल ऑपरेशन को लॉजिस्टिक्स और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट मुहैया कराता है। नौसेना के अफसर उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे।
दिल्ली और राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ीं
दिल्ली की गाजीपुर मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
गाजीपुर सब्जीमंडी में जरूरी चीजें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में फंसे उत्तरप्रदेश के करीब साढ़े 7 हजार कोचिंग छात्रों को लेने के लिए शुक्रवार को यूपी सरकार ने 252 बसें कोटा भेजी। ये सभी छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारियों के लिए कोटा में कोचिंग कर रहे हैं। वहीं के होस्टलों और पीजी में रह रहे हैं। गुरुवार को राजस्थान और यूपी सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए बसों का इंतजाम करने का फैसला लिया था। इसके बाद शुक्रवार को 102 बसें झांसी और 150 बसें आगरा से रवाना हुईं। शुक्रवार देर रात ये बच्चे बसों से यूपी के लिए रवाना हो गए। मगर इससे पहले बस स्टैंड पर हजारों छात्रों के एक साथ इकट्ठा होने से लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।