उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का AIIMS में निधन
(India) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। 89 साल के आनंद विष्ट ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। यूपी सरकार ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि की है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज (बुधवार) सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।'

गृह मंत्रालय ने कहा है कि मुंबई, कोलकाता, जयपुर और इंदौर में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17480 हो गई है। सोमवार को गुजरात में 108, पश्चिम बंगाल में 29, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 17-17 और ओडिशा में 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पहले रविवार को 20 राज्यों में 1580 संक्रमित बढ़े। यह एक दिन में नए मामलों का सबसे बढ़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 1371 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को महाराष्ट्र (552), गुजरात (367) और राजस्थान (127) में ही 1046 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 265 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 हजार 175 का इलाज चल रहा है। 2546 ठीक हुए हैं, वहीं 543 लोगों की मौत हुई है।

मुसलमानों का इलाज ना करने की बात कहने वाले अस्पताल पर भड़के ओवैसी-

यूपी के मेरठ के एक अस्पताल ने एक इश्तिहार छपवाया, जिसमें कहा गया था कि मुस्लिम मरीज अपना और अपने तीमारदार का कोरोना नेगेटिव सर्टिफकेट लाएं, तभी उनका इलाज किया जाएगा। इस पर AIMIM के अध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- अस्पताल को जनता को इस तरह से नुकसान पहुंचाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।