(India)
देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 15122 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जबकि मृतकों की संख्या 603 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हमने सभी राज्यों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने बताया कि जब हम कोरोना वायरस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो अन्य सभी सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता होती है, जैसे कि डायलिसिस, एचआईवी / कैंसर उपचार आदि के लिए होना चाहिए। उसी समय आवश्यक संक्रमण प्रबंधन की रोकथाम होनी चाहिए। आइसीएमआर के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 4,49,810 टेस्ट किए जा चुके हैं। ICMR से जुड़े आर गंगाखेडकर ने बताया कि देशभर में अब तक 4,49,810 लोगों के टेस्ट हुए हैं, जिनमें से 29,776 टेस्ट का परीक्षण आइसीएमआर से जुड़ी 201 लैबों में किया गया है। 6,076 कोरोना के टेस्ट 86 निजी प्रयोगशालाओं में किए गए हैं। देश में कल 35,852 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में आकर पूरे देश में अब तक 603 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18985 तक पहुंच गया है, इसमें से 15122 कोरोना के सक्रिय मामले हैं और 3260 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोनावायरस की टेस्टिंग को लेकर सरकार ने मंगलवार को सफाई दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से बताया गया कि रैपिड टेस्ट किट को लेकर एक राज्य की और से शिकायत मिली थी। दो दिन तक इस किट के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। अगले दो दिन में आठ इंस्टीट्यूट की टीमें फील्ड में भेजी जाएंगी। ये टीमें में इन किटस की जांच करेंगे। अगर इनमें खराबी आती है तो इन्हें वापस किया जाएगा। वहीं देश में रिकवरी रेट बढ़कर 17.48% हो गया है। अब तक देश में 3252 संक्रमित ठीक हुए हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक, मंगलवार तक 4 लाख 49 हजार 810 सैंपल टेस्ट हुए। पॉजिटिव सैंपल में बहुत वैरिएशन है और इसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। सोमवार को 35 हजार 852 टेस्ट किए गए। 29 हजार 776 सैंपल आईसीएमआर की 201 लैब और 6076 टेस्ट 86 प्राइवेट लैब में किए गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।