कोरोना हॉटस्पॉट के पास तैनात पुलिस वालों पर संक्रमण का खतरा
दिल्ली पुलिस की तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद भी इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से डिपार्टमेंट की चिंताए बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले चांदनी महल इलाके में भी 8 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आपको बता दें कि जहांगीरपुरी और चांदनी महल दोनों ही इलाके दिल्ली के कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल हैं। इन इलाकों से लगातार भारी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण से देश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 53 मौतें हुईं। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और गुजरात में 19-19 मौतें हुई हैं। मध्यप्रदेश में चार लोगों ने दम तोड़ा। इसी तरह, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन लोगों की जान गई। आंध्रप्रदेश में दो, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने आखिरी सांस ली। इस तरह अब तक 650 लोगों की जान जा चुकी है।
14 घंटे के अंतराल पर मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किए गए दस कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मंगलवार की तड़के एक मरीज यहां से फरार हुआ था तो रात के समय नौ मरीज फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रात के समय नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें 14 दिन के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज से सुभारती अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जा रहा था। मौका देखते ही ये नौ मरीज फरार हो गए। इनमें दो महिलाएं हैं। जबकि मंगलवार की सुबह भागा एक मरीज चादर को रस्सी बनाकर आइसोलेशन वार्ड से कूद गया था। देर रात तक पुलिस इनकी तलाश करती रही। पुलिस अफसरों ने इनमें से पांच का पता लगाने का दावा किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।