मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ क्वारनटीन हो गए थे। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने जानकारी दी थी कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद उन्होंने क्वारनटीन में जाने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि जितेंद्र अव्हाड़ ठाणे जिले के कालवा-मुंब्रा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
केरल में चार महीने के बच्चे की कोरोना से मौत
केरल के कोझीकोड में आज कोरोना से चार महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दिल का भी मरीज था। बच्चे के माता-पिता का कोरोना टेस्ट नेगेटिव है।
वही गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट से कोरोना के मद्देनजर लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है। यहां पर लॉकडाउन जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार- इन शहरों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बेहद कम है। इस कारण से कोरोना कर्फ्यू हटाया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।