नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले हफ्ते में देश में1251 मामले आए और इसका डबलिंग रेट 5.2 रहा। जबकि दूसरे हफ्ते के अंत में 4.2 के डबलिंग रेट के साथ 4421 मामले आए।तीसरे हफ्ते में 10,363 मामले आए और डबलिंग रेट 8.6 रहा। लॉकडाउन के बाद से हमारा डबलिंग रेट बदल गया। अगर लॉकडाउन जैसे उपायों को लागू करके संक्रमण का रेट नहीं रोकते तो आज हमारे देश में काफी नुकसान होता। आज हमारे यहां 23 हजार मामले हैं, अगर लॉकडाउन लागू नहीं होता तो 73 हजार केस होते।
असम के मंत्री हेमंत बिश्वशर्मा ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज आज सामान्य रोगियों के लिए खुल गए हैं। मरीजों के लिए जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी भी खोले गए हैं। केवल महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल अन्य रोगियों के लिए बंद रहेगा क्योंकि यह #COVID19 के लिए समर्पित है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।