इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने की दर दिल्ली में सबसे ज्यादा है। हमारी सरकार कोरोना महामारी से दिल्ली को जल्द से जल्द निजात दिलाने का प्रयास कर रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछला हफ्ता दिल्ली वालों के लिए पहले के कुछ हफ्तों से थोड़ा बेहतर रहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते हफ्ते में कम संख्या में कोरोना के मामले सामने आए। कम मौतें हुईं और कई लोग इलाज के बाद घर वापस लौट गए।
कोरोनावायरस को हराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आपसी भेदभाव खत्म करने की अपील की है। रविवार को केजरीवाल ने कहा कि कोरोना धार्मिक आधार पर भेद नहीं करता। इससे कोई भी संक्रमित हो सकता है। लिहाजा इसका मिलकर मुकाबला करना जरूरी है। इसके लिए हिंदू-मुसलमान जैसी चीजों को छोड़ना होगा। किसी हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम मरीज के काम आ सकता है। इसका उलटा भी हो सकता है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ठीक हुए मरीजों से प्लाज्मा दान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्लाज्मा थैरेपी से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत में सुधार आया है। केजरीवाल ने नसीहत देते हुए कहा कि हो सकता है कि आप किसी से गलत व्यवहार करें और वहीं व्यक्ति प्लाज्मा देकर आपकी जान बचा ले। धर्म के आधार पर किसी से नफरत न करें।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- कोरोना संकट को अवसर बनाकर नया भारत गढ़ना है, क्वालिटी वाले स्वदेशी उत्पाद बनाने पर जोर दें-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार शाम कोविड-19 महामारी मुद्दे पर ऑनलाइन बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी का आचरण अपनाना होगा। स्वदेशी का उत्पादन गुणवत्ता में बिल्कुल 19 ना हो, कारीगर, उत्पादक सभी को यह सोचना होगा। समाज और देश को स्वदेशी को अपनाना होगा। विदेशों पर निर्भर नहीं रहना होगा। हम यहां की बनी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। अगर उसके बगैर जीवन नहीं चलता है तो उसे अपनी शर्तों पर चलाएंगे। कोरोना संकट को अवसर बनाकर नया भारत गढ़ना है। क्वालिटी वाले स्वदेशी उत्पाद बनाने पर जोर दें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।