लॉकडाउन खत्म होने से 6 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ देश के मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे। कोरोना महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ यह उनकी तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होगा। इससे पहले अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार 20 और 25 अप्रैल को दो बार लॉकडाउन में छूट दे चुकी है। हालांकि, कहां-कहां दुकानें खोली जाएं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं, इस पर फैसला राज्यों के ऊपर छोड़ा गया है।
देश में कोरोना से अब तक 27 हजार 890 केस, सबसे ज्यादा संक्रमित 9 राज्यों में ही 88% मरीज
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार 890 हो गई। 26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण पहुंच गया है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण वाले 9 राज्यों में ही रविवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हजार 418 रही। यह देश में कुल संक्रमितों का करीब 88% है। रविवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 1607 मामले आए। इनमें से महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230, मध्यप्रदेश में 145 और राजस्थान में 102 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम तक 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए। देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।