तीन राज्य मेघालय, ओडिशा और गोवा लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी बढ़ाना चाहते हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ 38 दिन में हुई चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसके संकेत मिले। तीन घंटे चली चर्चा में नौ मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिला। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नभ दास ने तो लॉकडाउन एक महीने बढ़ाने का सुझाव दे दिया। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कहा कि वे 3 मई के बाद लॉकडाउन जारी रखना चाहते हैं। इन सुझावों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि वायरस का खतरा अभी बना हुआ है, लेकिन हमें अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देनी होगी। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय केे प्रवक्ता सचिव लव अग्रवाल ने दी है जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, देश के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोरोना का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है. इस सूची में शामिल होने वाले तीन नए जिले- महाराष्ट्र में गोंदिया, कर्नाटक में देवांगेरे और बिहार में लखी सराय है. वहीं 85 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
मरीज को यहां अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था
सोमवार को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। मरीज ने अस्पताल की चौथी या पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेंगलुरु पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी है।
पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उसे यहां भर्ती कराया गया था। कोरोना टेस्ट किया गया तो ये पॉजिटिव निकला। बताया जा रहा है कि मरीज को किडनी की समस्या भी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।