यूपी के बुलंदशहर में दो साधुओं की तलवार से गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
(India) महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की मॉब लिंचिंग के मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था की उससे बाद अब उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस की प्रथम जांच में इस हत्या में गांव के ही नशेड़ी युवक मुरारी का नाम सामने आया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अनूपशहर कोतवाली एरिया के पगोना गांव के मंदिर में सोमवार देर रात दो साधुओं की हत्या कर दी गई। दोनों साधुओं के गले कटे हुए शव कमरे में मिले है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों साधुओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अनूपशहर के पगोन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह खून से लथपथ पड़े दो साधुओं के शव मिले। मृतक का नाम जागिन दास व शेर सिंह सेवादार है। इनकी देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि हत्या तलवार से की गई है। दोनों साधुओं की उम्र लगभग 50 साल और ये पिछले 15 साल से मंदिर में रह रहे थे।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और आरोपी अभी भी नशे की हालत में है। फिलहाल दोनों संतो के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जबकि घटना स्थल की फॉरेन्सिक जांच भी कराई जा चुकी है। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी आरोपी मुरारी से पूछताछ में जुटे हैं।

कोरोना वायरस अपडेट -
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जमातियों ने देशभर में संक्रमण फैलाया, अब प्लाज्मा डोनेट करने की सिफारिश करके कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं। तब्लीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने की बजाय लाखों कोरोना योद्धाओं का अपमान कर रहे हैं। नकवी ने पहले भी जमातियों की वजह से फैले संक्रमण को तालिबानी जुर्म बताया था। उन्होंने इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, राजस्थान में 77 समेत 1561 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।