स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इंडियन मेडिकल काउंसिल (आईसीएमआर) का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना का प्लाज्मा थेरेपी के जरिए कोरोना का इलाज नहीं कहा जा सकता। अगर कोई इस थैरेपी के जरिए इलाज का दावा करता है तो यह गैर-कानूनी है। अभी इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि प्लाज्मा थैरेपी के जरिए मरीजों को ठीक किया जा सकता है। आईसीएमआर ने इस पर अध्ययन शुरू किया है। तब तक इसको लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं किया जाना चाहिए। गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाएगा तो इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए अभी केवल ट्रायल और रिसर्च ही इस पर किया जा सकता है।
अग्रवाल ने कोरोना से प्रभावित दुनिया के 20 देशों से भारत की तुलनात्मक रिपोर्ट भी पेश की। इसमें चीन, इटली, अमेरिका, ईरान, यूके जैसे देश शामिल हैं। बताया कि इन देशों की तुलना भारत में स्थिति काफी अच्छी है। दूसरे देशों में हमारे यहां से 84 गुना ज्यादा केस रिपोर्ट हुए। इन देशों में हमारी तुलना में मौत भी 200 गुना ज्यादा हुईं।
एक साल तक किसी स्कूल ने फीस बढ़ाई तो होगा एक्शन: यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने स्कूलों में एक साल तक फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है। इसको लेकर सरकार ने एक आादेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्कूल ने फीस बढ़ाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार की देर शाम जारी किए गए आदेश में साफ कहा गया है कि शिक्षा सत्र 2020-21 के दौरान किसी भी स्कूल में फीस वृद्धि नहीं होगी। यह आदेश सभी बोर्ड के प्रत्येक स्कूल पर लागू होगा।
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच पहले दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर को सील कर दिया गया। वहीं अब दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर को भी सील कर दिया गया हैै। हरियाणा ने पहले दिल्ली से लगे सोनीपत और झज्जर की सीमाओं को सील कर रखा था और अब गुड़गांव और फरीदाबाद बॉर्डर को भी सील कर दिया है। हरियाणा से दिल्ली जाने वाली सब्ज़ियों पर भी हरियाणा सरकार ने रोक लगा दी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।