पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र में ही है। इसके बावजूद लोग यहां लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं, राज्य के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनपर हमला बोल दिया गया। पुलिस का कहना है कि संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। लॉकडाउन के नियमो का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोग भड़क गए और उनपर हमला बोल दिया।
कोरोना अपडेट-
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार 408 हो गई है। बुधवार को पश्चिम बंगाल में 28, राजस्थान में 19 और ओडिशा में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले मंगलवार को कोरोना संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1902 मामले सामने आए। अब तक 7747 मरीज, यानी करीब 25% मरीज ठीक हो चुके हैं। 9 राज्यों में संक्रमितों की संख्या 1000 से ज्यादा है। मरीजों के ठीक होने के मामले में तेलंगाना की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां 1009 संक्रमितों में से 374, यानी करीब 37% ठीक हो चुके हैं। इसके बाद 33% के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है। 1000 से कम मरीजों वाले राज्यों में केरल में 74% और हरियाणा में 73% मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 728 मरीज मिले। इसके बाद गुजरात में 226, मध्यप्रदेश में 222, दिल्ली में 206 और राजस्थान में 102 मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 31 हजार 332 संक्रमित हैं। इनमें से 22 हजार 629 का इलाज चल रहा है, 7695 ठीक हुए हैं और 1007 की मौत हुई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।