इरफ़ान को दुर्लभ किस्म का ब्रेन कैंसर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। उन्हें साल 2018 में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था, जिसके इलाज के लिए वे लंदन गए थे। तब एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोग समझें कि प्रकृति ज्यादा भरोसेमंद है और हर किसी को यह भरोसा करना चाहिए। मौजूदा दौर के बेहतरीन अदाकार इरफान खान अब नहीं रहे। पिछले हफ्ते वे मुंबई के अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। फौरन करीब के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराए गए। बुधवार सुबह बाद खबर आई कि अब वहां से भी चले गए हैं।
कोरोना अपडेट -
केंद्र सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत दी है। केंद्र ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक अपने घरों को जा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकारें मदद करें। गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है और कहा कि ऐसे सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को ध्यान में रखते हुए घरों तक भेजा जाए।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कर्फ्यू दो हफ्ते और बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया है, ऐसे में पंजाब में कर्फ्यू 17 मई तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं, लेकिन पूरी छूट का अभी वक्त नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।