बता दे की २९ अप्रेल बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया था। वे दो दिनों से ICU में भर्ती थे। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने इरफान के निधन पर दुख जताया है। इनमें अमिताभ बच्चन, परेश रावल, अजय देवगन, अनुपम खेर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं। अभिनेता इरफान खान की मौत के बाद उन्हें मुंबई के वर्सोवा के कब्रिस्तान ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में केवल 20 लोगों को ही जाने की अनुमति मिली थी। इरफान खान को मुंबई में वर्सोवा कब्रिस्तान में आज दोपहर 3 बजे दफनाया गया। इस दौरान इमरान खान को अंतिम विदाई देने उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। ऐसे में ऋषि कपूर की मौत से पुरे बॉलिवुड में शोक की लहर है।
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।