पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार
(India) ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था। जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के भीतर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। परिवार और फैंस ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी। यहां उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं। उन्होंने पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने की मंजूरी मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें सड़क के रास्ते जाने की मंजूरी दी है। रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय करेंगी। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार के वक्त वे मुंबई नहीं पहुंच सकीं।
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 24 लोगों को परमिशन दी गई है। ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी है।

लॉकडाउन से पहले 4.2 दिन में केस डबल हो रहे थे, अब 11 दिन में दोगुने हो रहे; 14 दिन पहले 13% रहा रिकवरी रेट अब 25% पहुंचा

देश में कोरोना को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश के 7 ऐसे राज्य हैं, जहां संक्रमितों का डबलिंग रेट 11 से 20 दिन है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब है। इसी तरह 5 ऐसे राज्य हैं, जहां 40 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। इसमें कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल शामिल है। वहीं, 3 राज्य ऐसे हैं जहां 40 से भी ज्यादा दिनों में केस डबल हो रहे हैं। इसमें असम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इससे पहले डबलिंग रेट 4.2 दिन से बढ़कर 10 हो गया था।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।