Corona Update : 24 घंटे में कोरोना के 1993 नए मामले आए सामने और 75  की मौत, कुल आंकड़ा 35000 पार
(India) देश में 4 मई को लॉकडाउन के दूसरे चरण का अंतिम दिन है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना के मामलो में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूरा विश्व जहा कोरोना की मार झेल रहा है साथ ही इसका असर अर्थवयव्था पर साफ देखा जा सकता है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 74 की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार- कोरोना मामलों का कुल आंकड़ा 35043 तक पहुंच चुका है। इनमें से 25007 एक्टिक केस हैं। देश में कोरोना के कारण अब तक कुल 8889 लोग जान गंवा चुके हैं। यह आकड़े दर्शाते है की देश में लॉक डाउन के बाद भी बढ़ते केस लॉक डाउन की सीमा को और बढ़ा सकते है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 37 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों में से 9 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 583, गुजरात में 313, राजस्थान में 144, पंजाब में 105, मध्यप्रदेश में 65 समेत 1799 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

हरियाणा ने पूरी तरह सील की सीमाएं, 10 बजे से दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर भी एंट्री बंद
कोरोना से बचाव के मद्देनजर हरियाणा ने दूसरे राज्यों से लगने वाली अपनी सारी सीमाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। आज 10 बजे से दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर भी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। केवल जरूरी चीजों वाले वाहनों को ही पास के साथ एंट्री दी जाएगी। हरियाणा के मंत्री अनिल विज का कहना है कि दिल्ली से आने वाले लोगों के कारण हरियाणा में कोरोना वायरस बढ़ने का खतरा है।



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।