दिल्ली में CRPF के 68 और जवान कोरोना की चपेट में, कुल पॉजिटिव की संख्या पहुंची 122
(India) देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। वही कोरोना से लड़ने वाले और लॉक डाउन को प्रभावी रूप से लागु करवाने और अपनी सेवा देने वाले कोरोना वॉरियर्स भी अब कोरोना की चपेट में आ रहे है। दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 68 और जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली स्थित सीआरपीएफ बटालियन के एक ही कैम्प से हैं। अब तक इस कैम्प में 122 जवान संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर इस सुरक्षाबल के 127 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से एक ठीक हुआ है, जबकि एक की मौत हो गई है। सीआरपीएफ देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स है। इसमें करीब 3.25 लाख जवान और अधिकारी अलग-अलग रैंकों पर सेवाएं देते हैं। ईस्ट दिल्ली कैंप में CRPF के 68 और जवानों का टेस्ट कोरोना पोजिटिव आया है। इसके साथ कुल संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है। इनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है, जबकि एक की मौत हो चुकी है।


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257 हो गई है। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 समेत 2391 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।

मजदूर स्पेशल 6 ट्रेन चलाई गईं

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 24 घंटे में 6 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। पहली ट्रेन गुरुवार तड़के तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसके अलावा बाकी 5 ट्रेन हैं जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार), काेटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड), नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश), नासिक (महाराष्ट्र) से भाेपाल (मध्यप्रदेश), लिंगम्पल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) और अलुवा (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा)।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।