वही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 472 हो गई है। शनिवार को आंध्रप्रदेश में 62, राजस्थान में 54, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में 12-12, कर्नाटक और बिहार में 9-9, ओडिशा और त्रिपुरा में 2-2, जबकि उत्तराखंड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।
उद्धव सरकार का ऐलान, महाराष्ट्र के सभी लोगों को दिया जाएगा मुफ्त हेल्थ कवर
देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। जबकि कोरोना मामलों की संख्या महाराष्ट्र सभी राज्यों में अव्वल बना हुआ है। यहां शनिवार सुबह तक 11506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं, जिनमें से 1879 लोग डिस्चार्ज किया जा चुका है। 485 लोगो की यहां मौत हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य के सभी लोगों को मुफ्त हेल्थ कवर देने की घोषणा की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र देश में अपने नागरिकों को यह सुविधा देने वाला पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्धव ठाकरे सरकार अब राज्य के सभी लोगों को मुफ्त हेल्थ कवर स्कीम से जोड़ेगी। यह हेल्थ कवर स्कीम पूरी तरह से कैशलेश होगी। टोपे ने बताया कि योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षण किए गए हैं। इस हेल्थ कवर स्कीम के अंतर्गत पुणे और मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।