'छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य'
पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस प्रकोप से जूझ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, लॉकडाउन पार्ट-3 में सरकार ने कुछ रियायतें भी दी है। इसी बीच केरल सरकार ने स्कूली छात्रों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार का कहना है कि अगले सेशन में छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य हो सकता है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नए शैक्षिक सत्र में छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुंह और नाक को हमेशा अनिवार्य नहीं किया जाएगा। लेकिन, कोरोना वायरस नामक खतरनाक महामारी से बचने के लिए स्कूली बच्चों को अगले शैक्षिक सत्र में मास्क पहनना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने दूसरे देशों का हवाला देते हुए कहा कि कई देशों में इस समय बच्चों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा यह अच्छी बात है। इससे बच्चों में यह वायरस नहीं फैलेगा। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर केरल में छात्रों को मास्क पहनने के नियम का पालन करना होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।