सोमवार को देश भर के तमाम राज्यों में मौजूद शराब के ठेकों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी दिखाई दी। कई जगह किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतारें देखी गईं तो तमाम स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। तमाम इलाकों में ठेका खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान निकोबार में 33 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन इनमें से 32 को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। आंध्र प्रदेश में यह संख्या 1650 हो गई है, जिनमें से 524 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 36 किया मौत दर्ज की गई है।
बिहार से दिख रहा माउंट एवरेस्ट, 300 किमी दूरी से ही हो रहा हिमालय का दीदार-
दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देशभर में 45 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 1500 के करीब लोग इस घातक वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि देशभर में लॉकडाउन की अवधि लगातार बढ़ाई जा रही है। लॉकडाउन से भले ही कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन इसने कोरोना वायरस से निपटने के साथ-साथ प्रदूषण पर भी काफी हद तक काबू पा लिया है।
लॉकडाउन का ही नतीजा है कि गंगा का पानी साफ हो गया है। कई वर्षों के बाद बिहार के लोगों को वहां से माउंट एवरेस्ट दिखने लगा है। यही नहीं रुड़की से भी हिमालय को सौंदर्य आसानी से देखा जा सकता है। ये सब संभव हुआ है लॉकडाउन की वजह से।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।