शराब की दुकानों के बाहर आज भी लगी लंबी लाइनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रही पुलिस
(India) देश भर में शराब की बिक्री की मंजूरी के बाद दुकानों के बाहर लगी कतार के बाद आज से सभी दुकानों के बाहर पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रही है। आज सुबह से दुकानों के बाहर खरीदने वालों की लंबी लाइनें दिखीं। तंलंगाना के हैदराबाद में भी दुकानों पर दूर तक लंबी लाइनें दिखीं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए यहां पुलिस को तैनात किया गया है। वही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हजार 400 हो गई है। अब तक 14 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इसबीच, तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।

मंगलवार को महाराष्ट्र में 984, गुजरात में 441, पंजाब में 219, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 107, उत्तरप्रदेश में 114, राजस्थान में 97, तमिलनाडु में 508 समेत 2966 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3900 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।

लॉकडाउन फिर बढ़ने की आहट! कई जगह 31 मई तक सबकुछ बंद, जानें पूरा अपडेट-

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के चलते सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया। वहीं अब तेलंगाना और गाजियाबाद में लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। तेलंगाना में जहां 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, वहीं गाजियाबाद में 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को राज्य में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।