जम्मू-कश्मीर में 12 लाख का इनामी हिज्बुल का टॉप कमांडर रियाज नायकू मुठभेड़ में ढेर, इंटरनेट सेवा बंद
(India) एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस की दंश झेल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर रात से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो चुका है, जबकि हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू को भी मार गिराया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कश्मीर में अचानक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
शुरुआत में घेराबंदी करने पर फायरिंग नहीं हुई, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षाबलों ने घेराबंदी नहीं हटाई। बाद में एनकाउंटर शुरू हुआ तो सुरक्षा बलों ने 40 किलो आईईडी से उस घर को उड़ा दिया, जहां से नायकू फायरिंग कर रहा था। इसमें नायकू और उसका साथी आदिल मारा गया। इस एनकाउंटर के बाद पूरे कश्मीर में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बीएसएनएल के अलावा बाकी सभी फोन नेटवर्क भी बंद कर दिए गए हैं। आर्मी के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि बेगपोरा में 2 आतंकी मारे गए, जबकि एक अन्य मुठभेड़ में 2 और आतंकी मारे गए। इस तरह 24 घंटे में 4 आतंकी मार गिराए गए। उनके हथियार भी जब्त किए गए हैं। हम उनके नाम नहीं बता रहे, क्योंकि वे आतंकी हैं, उनकी बड़ाई करने जैसा कुछ नहीं।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिक का कहना है कि हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर रियाज नायकू के साथ एक अन्य आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। वहीं, कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियाती कदम के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। गौरतलब है कि बुरहाव वाणी के बाद नायकू को कमांडर बनाया गया था। नायकू के सिर पर 12 लाख का इनाम था। गौरतलब है कि अवंतीपोरा के शारशाली ख्रू इलाके में देर रात से एनकाउंटर जारी है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना की ओर से ये कार्रवाई की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।