रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना बदनापुर और करनाड स्टेशन के बीच की है। यह इलाका रेलवे के परभणी-मनमाड़ सेक्शन में आता है। शुक्रवार तड़के मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देख लिया था, बचाने की कोशिश भी की, पर हादसा हो गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
कोरोना देश में अब तक 56 हजार 409 केस, दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 448 संक्रमित बढ़े
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार 409 हो गई है। शुक्रवार को राजस्थान और ओडिशा में 26-26 जबकि बिहार में मरीज मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को देशभर में संक्रमण के 3344 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 1216, गुजरात में 388, तमिलनाडु में 580, पंजाब में 118, राजस्थान में 110, मध्यप्रदेश में 114, उत्तरप्रदेश में 73 मरीज मिले। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 448 संक्रमित बढ़े हैं। इनमें आईटीबीपी के 37 जवान शामिल हैं। अब तक कुल 82 आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में 3561 संक्रमित मिले। केरल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मृत्युदर (3.3%) कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 28.83% हो गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।